एड़ी फटने के घरेलू उपाय
एड़ी :
सर्दीयों में एड़ी फटना आम बात है लेकिन आज कल या सर्दीयों में ही नहीं सभी मौसम में होते हैं खुले चप्पल में होते हैं गलत चप्पल पहनने से भी एड़िया फटती है एड़िया देखने में ही बेकार नहीं बल्की खून दर्द जलन भी होता है
एड़ी फटने के मुख्य करण:
त्वचा में नमी की कमी
लंबे समय तक नंगे पैर रखना
ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीला चप्पल पहनना
ठंडा मौसम
ज्यादा देर पानी में पैर रखना
साबुन या केमिकल का अधिक उपयोग
विटामिन की कमी
डायबिटीज़ जैसी बीमारी
एड़ी फटने के लक्षण:
एड़ी का सूखा और कठोर होना
एड़ी में दरारें पड़ना
चलने पर पैर दर्द होना
जलन और खुजली होना
ज्यादा फटने पर खून आना
एड़ी फटने के घरेलू उपाय:
नारियल तेल का उपयोग:
नारियल तेल एड़ी फटने का सबसे आसान उपाय है इसमें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है जो एड़ी को नरम बनाता है
रात को सोने से पहले गर्म पानी से पैर धुल ले और उसे अच्छे से सुखा ले फिर नारियल का तेल एड़ी में लगाएं
और फिर हल्के हाथ से मसाज करें उसके ऊपर से मौजा पहन ले इसे एड़ी मुलायम हो जाएगी कुछ ही दिनों में
घी का प्रयोग:
देसी घी बहुत फ़ायदेमंद होता है इसे रोज रात को एड़ी पर लगाएं और हल्की मसाज करें ऐसा करने से एड़िया में दरार कम हो जाता है
शहद का उपाय:
शहद में जीवाणुरोधी अच्छा होता है या त्वचा को नमी बना देती है
एक टब में गुनगुना पानी ले और उसमें दो चम्मच शहद डालें और फिर 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धुल लें फिर मॉइस्चराइजर लगा ले
एलोवेरा जेल :
एलोवेरा जेल ठंडा करता है या रोज रात को एड़ी में लगाकर मौज़ा पहन ले इसे बहुत जल्दी एड़ी में ठंडक मिलेगी और जलन कम होगी
वैसलीन और नींबू:
गुनगुने पानी में वैसलीन डाल दे और उसमें पैर रखें फिर निम्बू से पैर को रफ करें इसे एड़ी में जल्दी आराम मिलेगा
चावल का आटा और शहद स्क्रब :
चावल का आटा और शहद को एक में मिलाकर स्क्रब करें इसे सारी गंदगी निकल जाती है
एड़ी फटने से बचाओ के उपाय:
रोज़ पैरों को साफ रखें
नहाने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं
बहुत टाइट या खुली चप्पल न पहनें
ज्यादा देर नंगे पैर न चलें
पर्याप्त पानी पिएं
हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें
ग्लिसरीन का प्रयोग करें
ग्लिसरीन हील को मुलायम बनाती है
Comments
Post a Comment