खून की कमी घरेलू उपचार

 खून की कमी :

खून की कमी जिसे चिकित्सा की भाषा में एनीमिया कहा जाता है एनीमिया एक ऐसा समास्या जो आयरन विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी के कारण होता है खून की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं red blood cells कम हो जाती हैं और शरीर के उतको पर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है इसका कारण कमजोरी थकान चक्कर आना नींद न लगना त्वाचा का पिला पढना जैसी समस्या होती है

खून की कमी में क्या खाये:

आयरन युक्त आहार :

आयरन की कमी एनीमिया का सबसे बड़ा कारण है इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें आयरन अधिक हो

पालक , मेथी , चुकंदर , धनिया ये हरी सब्जियां ज्यादा खाएं आयरन के लिए अच्छा होता है.
राजमा , चना , मूंग दाल और सोयाबीन प्रोटीन और आयरन से भरपूर
अनार और चुकंदर का जूस खून बढ़ाने में मदद करता है
अंडा और मांस प्रोटीन और आयरन से भरपूर

आयरन युक्त आहार के साथ सिट्रस फल ले जैसे संतरा नींबू और मुसंबी का सेवन करे क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है

2.पाचन सुधारे:

खून की कमी के लिए पाचन भी बहुत ज़रूरी है अगर आपका पाचन  नहीं सही है तो सभी पर्याप्त पोषण नहीं ले पाएंगे

अदरक और हल्दी रोज़ाना अदरक और हल्दी पानी में  मिलाकर पीने से पाचन सही होता है
सौंफ और अजवाइन खाने से पाचन सही होता है खाना खाने के बाद खाए.
दही और छाछ अवशोषण में मदद करता है

3.नींबू और गुड़ का सेवन:

नींबू और गुड खून बढ़ाने में बहुत फ़ायदेमंद है

रोज़ाना एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ो और उसमें गुड़ डालकर पिये याह केवल खून की कमी को ही नहीं शरीर की थकान को भी कम करता है

4.सूखे मेवे और बीज :

सूखे मेवे और बीज खून बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे हैं

काजू बादाम अखरोट और किशमिश में विटामिन-E और आयरन की मात्रा भरपूर होती है तिल और सूरजमुखी के बिज़ रोज़ाना थोड़ा सा चबाने से रक्त में निर्माण होता है इन्हें रात में भीगो दे और सुबह खाली पेट चबाये.

5.चुकंदर का रस :

चुकंदर एनीमिया के लिए एक प्राकृतिक उपाय है

रोज़ाना एक गिला चुकंदर का जूस पीने से खून बढ़ता है इसमे मौजुद फ़ोलेट और आयरन खून की कमी को दूर करता है

6.हरी पत्तेदार सब्जी और सलाद:

पालक , मेथी , धनिया इन सारी सब्जियों में आयरन बहुत होता है

इन्हें सलाद या हल्का पकाकर रोज खाएं हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा ज्यादा होती है

7.विटामिन बी 12 युक्त भोजन:

विटामिन बी12 की कमी भी एनीमिया का कारण हो सकता है

विटामिन बी12 की कमी में अंडा, मांस, पनीर, मछली और सोयाबीन खाये 

खून की कमी या एनीमिया आम समस्या है लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड से भरपूर आहार, हरी सब्जियां, फल, जूस, सूखे मेवे और जड़ी-बूटियाँ अपनाकर आप इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही जीवनशैली में सुधार और पर्याप्त नींद और पानी पीना भी जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए