पेट साफ रखने के 10 असरदार घरेलु उपचार

 पेट साफ रखने के 10 असरदार घरेलु उपचार:

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी अनिमित खाना पान और कम पानी पीने की आदत के करण काब्ज या पेट की समस्या बहुत आम हो गई है। पेट ठीक न हो तो शरीर भारी लगता है, भूख कम लगती है और मन भी चिड़चिड़ा हो जाता है अच्छी बात है कि कुछ घरेलू उपचार अपनाकर पाचन को मजबूत बनाया जा सकता है और पेट को नियमित रूप से साफ रखा जा सकता है।

1-प्रातः खाली पेट गुनगुना पानी:

दिन की शुरुआत 1-2 गिलास हल्के गरम पानी से करे. यह आंत को ठीक करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को सहज बनाता है चाहे तो उसमें नींबू की कुछ बूँदें मिला सकती हैं।

2-इस्बगोल की भुसी:

इसबगोल प्राकृतिक फाइबर का अच्छा स्रोत है रात को सोने से पहले 1 चम्मच इसबगोल गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से कब्ज में राहत मिलती है और पेट साफ रहता है।

3-भीगोई हुई किस्मिस:

रात में 10 से 12 किस्मिस पानी में भीगो दे या सुबह खाली पेट खाए यह हल्का प्राकृतिक रहचक है जो पाचन को सहज बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है 

4-पपीते का नियमित सेवन:

पपीता पाचन के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है इसमे मौजुद एंजाइम और फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं।रोज़ 1 कटोरी पका पपीता खाना फ़ायदेमंद है।

5-नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी:

गुनगुने पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह पीने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है 

6-अलसी के बीज:

अलसी फाइबर और ओमेगा 3 से भरपूर होती है। रोज 1 चम्मच भुनी अलसी खाने से आंत की गति सुधारती है और सब्जी में आराम मिलता है।

7-त्रिफला चूर्ण:

आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन सुधारने का उत्तम उपाय माना गया है रात में सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी के साथ ले।

8-हरी सब्जियां और सलाद :

पालक, मेथी, गाजर, खीरा ,चुकंदर जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। रोजाना सलाद खाने से आंत की सफाई, सौभविक रूप से होती है 

9- घी वाला दूध 

रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से आंतों को चिकनाई मिलती है और सुबह पेट साफ होने में मदद मिलती है।

10-योग और नियामित दिनचर्या:

हल्की वॉक पवनमुक्तासन, भुजंगासन, जैसे योगासन पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। रोज 1 समय पर भोजन और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

निष्कर्ष:

पेट साफ रहना अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद है संतुलित आहार पर्याप्त पानी फाइबर युक्त भोजन और नियम जीवन अपनाकर कबज से बचा जा सकता है ये घरेलू उपाय सरल सुरक्षित और लाभ हैं यदि समस्या लम्बे समय तक बनी रहे तो डॉक्टरों की सलाह अवस्य ले। 

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए