सुबह जल्दी उठने के फायदे

 सुबह जल्दी उठने के फायदे और सही सुबह की दिनचर्या

आज की भागदौड़ भारी जिंदगी में ज्यादा लोग, रात तक मोबाइल टीवी या काम में व्यस्त रहते हैं और सुबह देर से उठते हैं लेकिन जो लोग सुबह जल्दी उठने की आदत बना लेते हैं वे शरीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा स्वस्थ और सफल होते हैं हमारे पुराने ऋषि मुनि भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह देते थे। आइये जानते हैं सुबह जल्दी उठने के मुख्य फ़ायदे।और मानसिक रूप से ज्यादा स्वस्थ और सफल होते हैं हमारे पुराने ऋषि मुनि भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह देते थे। आइये जानते हैं सुबह जल्दी उठने के मुख्य फ़ायदे।

1-मानसिक शांति और साकारात्मक सोच

सुबह का समय शांत और ताजगी से भरा होता है। इस समय परिवर्तन में कम शोर और प्रदूषण होता है। जल्दी उठने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होती है और ध्यान Meditation करने के लिए भी यह सबसे अच्छा समय है।

लाभ:

• तनाव काम होता है

• याददाश बढ़ती है

• पढाई में मन लगता है. 

• काम पर ध्यान केन्द्रित रहता है।



2-दिन भर अधिक ऊर्जा

जो लोग जल्दी उठते हैं, वह दिन भर अधिक सक्रिय और ऊर्जावान रहते हैं। जल्दी उठने से शरीर की जैविक घड़ी संतुलित रहती है, जिस से थकान कम महसुस होती है।

फ़ायदा:

 दिन भर स्वस्थ खाने से शरीर स्वस्थ्य पुश रहता है और कमजोरी थकान ये सब दूर रहता है।

3-शरीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है 

सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम योग या वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है। नियामित मॉर्निंग वॉक से हृदय मजबूत होता है और वजन भी नियमित रहता है। सुबह की ताजी हवा फेफड़ों के लिए आरामदायक होती है।

फ़ायदा

•पाचन तंत्र मजबुत होता है। 

•मोटापा कम करने में मदद मिलती है। 

•दिल स्वस्थ रहता है

•ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

• रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

4-समय का बेहतर उपयोग 

सुबह का समय सबसे उत्पादक होता है। इस समय दिमाग ज्यादा सकारात्मक रहता है, विद्यार्थी यदि सुबह पढाई करें तो जल्दी याद होता है। नौकरीपेशा लोग अपना जरूरी काम सुबह निपटा सकते हैं।

फ़ायदा:

•दिन की अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं

• जरूरी काम समय पर पूरे होते हैं 

•जल्दीबाजी और तनाव कम होता है

• उत्पादकता बढ़ती है।

5-आत्म अनुशासन बढ़ता है

जल्दी उठना आसान नहीं है, जब आप रोज़ अलार्म पर उठते हैं तो आपका सुंदर अनुशासन विकसित होता है। यही अनुशासन जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल होता है।

आदत:

•आत्मविश्वास बढ़ता है

 •आलस दूर करती है

 •जीवन में अनुशासन लाती है

धीरे-धीरे ये छोटी आदत बड़ी सफलता में बदल जाती है

6-जीवन में संतुलन

सुबह जल्दी उठने से आप अपने लिए समय निकाल पाते हैं परिवार के साथ समय बिताना योग करना पढाई या कोई नया कौशल सिखाना यह सब संभव हो पाता है।

आदत:

•व्यक्तित्व जीवन को बेहतर बनता है

•तनाव कम करती है 

•जीवन में संतुलन लाती है


नींद की गुणवत्ता में सुधार

जब हम जल्दी उठते हैं तो रात को समय पर नींद आने लगती है इस शरीर की जैविक घड़ी सही रहती है।

लाभ:

•गहरी नींद आती है 

•थकान कम होती है 

•दिन भर ताजगी बनी रहती है

परफेक्ट सुबह की दिनचर्या क्या होनी चाहिए?

सूर्योदय देखना।

ताजी हवा लेना 

पार्क में टहलना

पक्षियों की आवाज़ सुनना

योग करना

यह छोटी-छोटी चीजें मन को सुकून देती हैं और जीवन में संतुलन लाती हैं।
सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें?
1-रात को जल्दी सोए 

2-सोने से पहले मोबाइल का उपयोग कम करें 

3-रोज एक ही समय पर अलार्म लगाएं 

4-शुरूअत में 15-20 मिनट पहले उठने की कोशिश करें 

5-सुबह उठते ही पानी पिए 

धीरे-धीरे शरीर इस नई दिनचर्या को अपना लेगी। 

निष्कर्ष :

सुबह जल्दी उठना एक साधारण लेकिन बहुत प्रभावशाली आदत है। याह ना केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बाल्की मानसिक शांति सफलता और साकारात्मक सोच भी प्रदान करता है।
जो लोग आदत को अपनाते हैं वह जीवन में ज्यादा अनुशासित आत्मविश्ववासी और सफल बनते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो आज से ही सुबह जल्दी उठने की शुरुआत करें शुरुआत में कुछ लगेगा लेकिन कुछ ही दिनों में आपकी आदत बन जाएगी और आप खुद इसके फायदे महसुस करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए