मोशन सिकनेस के घरेलु उपचार

 "गाड़ी में बैठते ही उलटी या चक्कर आना : कारण और घरेलू उपचार"

आजकल सफ़र करना हमारी दिनचर्या का हिसा बन चूका है लेकिन काई लोगों को गाड़ी में बैठते ही चक्कर आना घबराहट होना या उल्टी जैसा महसुस होना शुरू हो जाता है इस समस्या को सामान्य भाषा में "मोशन सिकनेस" कहा जाता ये समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में देखी जाती है।

मोशन सिकनेस क्यों होती है?

जब हम चलती हुई गाड़ी में बैठते हैं तो हमारी आंखें कान और शरीर का संतुलन तंत्र अलग-अलग संकेत भेजते हैं, उदारन के लिए हमारी आंखें गाड़ी के अंदर स्थित चीजें देखती हैं. लेकिन कान को गाड़ी की गति महसुस होती है। हाँ, असंतुलन मस्तिश्क को भ्रमित कर देता है, जिसे चक्कर और उल्टी जैसा महसूस होता है।

लक्षण:

चक्कर आना
जी मचलाना
उल्टी होना
 पसीना आना।

घरेलू उपचार :

1-अदरक का सेवन:
अदरक प्राकृतिक रूप से मतली करने में मदद करता है सफर से 20-30 मिनट पहले अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना या अदरक की चाय पीना लाभदायक हो सकता है

2-निम्बू और काला नमक:

 निम्बू पर थोड़ा काला नमक लगाकर पीने से उल्टी भावना कम होती है निम्बू पानी भी राहत देता है

3-पुदीना:

पुदीने की पत्तियां चबाना या पुदीने की चाय पीना पेट को शांत करता है, और घबराहट कम करता है।

4-सही बैठने की जगह चुने:

गाड़ी में आगे की सीट पर बैठना बेहतर होता है।  बस मैं सामने की ओर, ट्रेन में विंडो के पास बैठना मददगार हो सकता है।

5-खाली पेट या बहुत भरे पेट सफर ना करें:

सफ़र से पहले हल्का और सुपाच्य भोजन। तला भुना और भारी खाना खाने से बचे।

6-मोबाइल या किताब न पढ़ें:

 चलती गाड़ी में नीचे  देखकर पढ़ने से समस्या बढ़ सकती है बाहर दूर की किसी स्थिर वस्तु को देखने की कोशिश करें।

कब डॉक्टर से सलाह लें?

यदि हर बार सफर में बहुत ज्यादा उल्टी होती है, कमजोरी महसूस होती है या समस्या लगती रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, कुछ मामलों में दवाओं की जरूरत भी पड़ सकती है।

निष्कर्ष:

मोशन सिकनेस एक समान में लेकिन असुविधाजनक समस्या है। सही सावधानियां और घरेलू उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक लागू किया जा सकता है यदि समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर से सलाह ले।

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए