गर्मी में चेहरे की देखभाल के प्राकृतिक उपाय
घर पर करे त्वचा की देखभाल
परिचय
हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ रहे। लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट हर किसी के लिए संभव नहीं होते। अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही प्राकृतिक चीजों से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। कुछ स्वस्थ घरेलू उपचार त्वचा के लिए हैं।
1-रोजाना सफाई
• दिन में कम से कम दो बार चेहरे को हल्के से फेस वॉश या बेसन से धोएं।
• गुनगुने पानी से चेहरा साफ करना बेहतर होता है।
• इससे धुल, तेल और गंदी निकल जाती है।
2-खीरे का उपयोग
• खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।
•15 मिनट बाद धो लें
•यह त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग काम करता है।
3-शहद और नींबू
• 1 चम्मच शहद + कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाये
• 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।
• इससे दाग धब्बे कम होते हैं और चमक बढ़ती है।
4-बेसन और हल्दी फेस पैक
• 2 चम्मच बेसन+चुटकी भर हल्दी+गुलाब जल मिलायें।
• पेस्ट बानाकर फेस पर लगाये
• सुखने पर धो ले
यह त्वचा को साफ़ और निखार देने में मदद करता है।
5-एलोवेरा जेल
• ताजा एलोवेरा जेल सीधा चेहरे पर लगाएं।
• रात भर लगा रहने दे
• यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और पिंपल कम करने में मदद करता है।
6- कच्चा दूध
•कपास से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।
•10 मिनट बाद धो ले
•यह प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है।
7-भरपूर पानी पिये
दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं। अंदर से हाइड्रेशन मिलाने पर त्वचा खुद ब खुद चमकने लगती है।
8-स्वस्थ आहार ले
• हरी सब्जियां
• फल
• सूखे मेवे
• विटामिन सी और ई युक्त भोजन
यह सब त्वाचा को अंदर से पोषण देते हैं।
9-सोने से पहले मेकअप हटायें
मेकअप लगाकर सोने से पिंपल और दाग हो सकते हैं। हमेशा चेहरा साफ रखें तभी सोये।
10-धूप से बचना
धूप में निकले समय दुपट्टा या टोपी का उपयोग करें। सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है।
निष्कर्ष
घर पर उपलब्ध साधारण चीजों से भी आप अपनी बात अच्छी तरह से देख सकते हैं। नियमित देखभाल, साफ सफ़ाई, सही खानपान और पर्याप्त पानी आपकी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाये रखेगा।
Comments
Post a Comment