गले की खराश के लिए घरेलू उपचार
गले की खराश के लिए घरेलू उपचार
गले की खराश एक आम समस्या है जो अक्सर सर्दी जुखाम , मौसम में बदलाव, धूल मिट्टी या संक्रमण के कारण हो जाती है।
जब गले में खराश होती है तो बोलना, निगलने और खाने पीने में भी परेशानी होती है। काई बर गले में दर्द, सुजान और जलन भी महसुस होती है।आमतौर पर यह समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन सही देखभाल और घरेलु उपचार अपने से जल्दी आराम मिल सकता है।
गले की खराश के लक्षण
गले की खराश होने पर कुछ समान लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे
• गले में दर्द या जलन
• निगलने में कठिनाई
• गले में सुखापन
• खांसी
• आवाज बैठाना
• हल्का बुखार
इन लक्षणों को नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए और समय रहते उपाय करना ज़रूरी होता है।
गले की खराश के लिए घरेलू उपचार
1-नमक के पानी से गरारे
गले की खराश के लिए सबसे आसान और घरेलू उपाय है गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करना। एक गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो से तीन बार गरारे करने से गले की सुजन काम होती है और दर्द में राहत मिलती है।
2-शहद और अदरक
शहद और अदरक दोनों ही गले के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। अदरक का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से गले की परेशानी में जल्दी आराम मिलता है।
3-तुलसी की चाय
तुलसी औषधि गुणों से भरपूर होती है। कुछ तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल कर उसकी चाय बनाकर पीने से गले को आराम मिलता है और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
4-हल्दी वाला दूध
हल्दी का एंटीसेप्टिक या एंटी इंफ्लेमेटरी क्वालिटी होती है। रात को सोने से पहले एक लाख गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से गले की तकलीफ और दर्द में राहत मिलती है।
5-गरम पानी पीना
गले की खराश उठे पर ठंडी चीज़ों से बचना चाहिए। गरम पानी का गुनगुने पानी पीने से गले को आराम मिलता है और संक्रमण जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है
6-भाप लेना
भाप लेने से गले और नाक की जकड़न कम होती है। गरम पानी की भाप लेने से गले कि सुजान कम होती है और सांस लेने में भी आसान होती है।
गले की खराश में क्या सावधानियां रखें
गले की खराश होने पर कुछ सावधानियां रखनी चाहिए बहुत ज्यादा ठंडा या तालिबानी चीजें नहीं खाना चाहिए धूल और धुएं से दूर रहना चाहिए।ज्यादा जोर से बोलना या चिल्लाने से बचना चाहिए साथ ही साथ शरीर को आराम देना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
डॉक्टर से कब संपर्क करें
अगर गले की खराश एक सप्ताह से ज्यादा समय तक बनी रहे, तेज बुखार है या निग्लने में बहुत ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है कभी-कभी या गंभीर संक्रमण का संकेत भी हो सकता है।
निष्कर्ष
गले की खराश एक समान है लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। हालांकी यह अक्सर कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन सही घरेलू उपचार और सावधानियां से जल्दी राहत मिल सकती है।नमक के पानी से गरारे, शहद और अदरक, तुलसी और हल्दी जैसी प्राकृतिक उपाय गले को आराम देने में मदद करते हैं।स्वस्थ जीवन शैली और सही खानपान अपनाकर हम इस समस्या से बचाव भी कर सकते हैं।





Comments
Post a Comment