गर्मियों में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें
गर्मियों में डिहाइड्रेशन
परिचय
गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना एक चुनौती बन जाता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ता तपमान शरीर से पानी की मात्रा को तेजी से कम कर देते हैं।जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो निर्जलीकरण का उपयोग करना कहा जाता है। यह एक सामान्य लेकर गंभीर समस्या हो सकती है, अगर समय रहेगा इसका ध्यान न रखा जाए। इस लेख में हम हाइड्रेशन के लक्षण, कारण, प्रभाव और इसे बचाने के उपाय के बारे में विस्तार से जानेंगे।
डिहाइड्रेशन क्या है?
हाइड्रेशन एक ऐसी स्थिति है, जब शरीर में मौजुद पानी की मात्रा कम हो जाती है और शरीर के अंग सही तरीके से काम नहीं कर पाते।
हमारा शरीर लगभाग 60-70% पानी से बना होता है, इसलिए पानी की कमी सीधे हमारी सेहत पर असर डालती है।
डिहाइड्रेशन के मुख्य कारण
डिहाइड्रेशन होने के काई करण हो सकता है, जिनमे प्रमुख है:
कम पानी पीना : दिन भर में पर्याप्त पानी ना पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
ज्यादा पसीना आना : गर्मी में ज्यादा पसीना निकलना से शरीर का पानी तेजी से कम होता है।
धूप में ज्यादा समय बिताना : लम्बे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर जल्दी हाइड्रेट हो जाता है।
उल्टी और दस्त : इन स्थितियों में शरीर से पानी और जरूरी लवण निकल जाते हैं
बुखार : तेज बुखार में शरीर का तापमन बढ़ता है, जिसमें पानी की कमी होती है।
अधिक कैफीन या शराब का सेवन यह शरीर को हाइड्रेट कर सकता है।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
डिहाइड्रेशन के लक्षणों को समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है। इसके कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
बार-बार प्यास लगना
मुंह और होंठ सुखना
चक्कर आना
सिरदर्द
थकान और कमजोरी
पेशाब का रंग गहरा होना
तवचा का सुखना
दिल की धड़कन तेज होना
गंभीर मामला में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।
डिहाइड्रेशन के प्रभाव
यदि निर्जलीकरण को नजर अंदाज़ किया जाए, तो यह शरीर प्रति कोई नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है:
किडनी की समस्या
लो ब्लड प्रेशर
मानसिक भ्रम
हीट स्ट्रोक का खतरा
शरीर के अंगो का सही से काम ना करना
इसलिए इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय
1-पार्याप्त मात्रा में पानी पिये
गरमियों में दिन भर में 8-12 गिलास पानी जरूर पियें. प्यास लगने का इंतज़ार ना करें, समय-समय पर पानी पीते रहें।
2-तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएँ
नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और फालों का जूस शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
3-पानी से भरपुर फल खायें
तरबूज, खीरा, संतरा, पपीता जैसे फल शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाते हैं।
4-कैफीन और जंक फूड से बचे
ज़्यादा चाय, कॉफ़ी या तली भुनी चीज़ शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है।
5-धूप से बचाव करें
दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचे। अगर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या सनस्क्रीन का उपयोग करें।
6-ORS का उपयोग करें
अगर कमजोर महसुस हो या दस्त उल्टी हो, तो ओआरएस का घोल पीना जरूरी होता है।
कब डॉक्टर से सलाह लें
अगर डिहाइड्रेशन के लक्षण ज्यादा गंभीर हो जाए, जैसे की:
बहोत ज्यादा कमजोरी
बार-बार उल्टी
बहुत कम पेशाब तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
निष्कर्ष
निर्जलीकरण एक आम समस्या है, ख़ासकर गर्मी में, लेकिन थोड़ी सी सावधानियां और सही आदतों से इसे आसान से रोका जा सकता है।पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना, और धूप से बचाव करना आपके शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेट बनाना रखता है।
स्वस्थ रहने के लिए याद रखें-"पानी ही जीवन है।"इसलिये अपने शरीर को कभी भी पानी की कमी महसुस न होने दें।


Comments
Post a Comment