आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय
परिचय
आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का उपयोग बहुत बढ़ गया है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों का बुरा असर पड़ता है, जिसकी आंखों की रोशनी कम होती है, जलन, सुखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।ऐसे में लोग दवैयों का सहारा लेते हैं, लेकिन घरेलु उपाय भी आँखों की सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।हां नेचुरल होते हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। अगर आप नियमबद्ध रूप से इन उपायों को अपनाते हैं , तो आपकी आंखें स्वस्थ और मजबूत रह सकती हैं।
1-पौष्टिक आहार ले
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें विटामिन A, C और E भरपुर मात्रा में हो।गाजर, पालक, शकरकन्द, हरी सब्जियाँ और फल आँखों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।विटामिन ए आंखों के रोशनी को बेहतर बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को नुक्सान से बचाता है।
2-आँखों की एक्सरसाइज करें
आंखों की कल्पनाओं को मजबूत करने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है 20-20-20 नियम अपनाए यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट की दूर देखें आपको बोल कर घुमाना और आस-पास की चीजें हो ध्यान से देखना भी फ़ायदेमंद होता है।
3-गुलाब जल का उपयोग करें
गुलाब जल आँख के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।आप अपनी आँखों में एक या दो बूँद गुलाब जल डाल सकते हैं, कपास में गुलाब जल को लेकर 10-15 मिनट तक आपको मसाज करे इसे आंखों में ठंडक मिलती है।
4-ठंडे पानी से सिकाई करे
आँखों की थकान दूर करने के लिए ठंडे पानी से सिकाई करना बहुत लाभदायक होता है।एक साफ़ कपडे को ठंडे पानी में भीगोकर आँखों पर रखें, इस से आपकी सुजन और तनाव कम होता है
5-आंवला जूस पिये
आँवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत है, रोज़ाना आँवले का जूस पीने के आँखों की रोशनी बढ़ती है और आँखे मज़बूत होती हैं।आप आंवले का जूस या पाउडर के रूप में ले सकते हैं।
6-बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण
यह एक बहुत ही असरदार घरेलू उपचार है। बादाम, सौंफ और मिश्री को रात में भीगोकर सुबह पीस ले और दूध के साथ सेवन करें इसे आंखों की रोशनी बहुत तेज होती है।इसमे मौजुद पोषक तत्व आंखों को मजबुत बनाता है
7-पर्याप्त पानी पिये
पानी की कमी से आँखों में जलन हो सकती है।इसलिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।इससे आंखें हाइड्रेट रहती हैं और स्वस्थ रहती हैं।
8-स्क्रीन टाइम कम करे
ज्यादा देर मोबाइल या कंप्यूटर को इस्तमाल करने से आंखें पर दबाव पड़ता है इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें और बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे इस से आँखों की थकान कम होती है।
निष्कर्ष
आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्व पूर्ण अंग है , इसलिए इनकी देखभाल करना बहुत ज़रूरी है घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।हालंकी समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर की सलाह लेना अतियंत जरूरी है नियामित रूप से आंखों की देखभाल करना और अच्छा खान पान, थोड़ा बहुत व्यायाम करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।




Comments
Post a Comment