होली पर त्वचा और बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपचार

 होली पर त्वचा और बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपचार

होली रंगों का त्यौहार है. खुशियाँ, मस्ती और रंगों से भरा यह पर्व हर किसी को पसंद है। लेकिन केमिकल वाले रंग, धूप और पानी के बार-बार त्वचा और बालों को नुक्सान भी हो सकता है।ख़ासकर अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आपको थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत होती है।

होली से पहले त्वचा  की तैयारी 

होली खेलने से पहले त्वचा की सही तैयारी करना बहुत जरूरी है।

1-तेल लगाएँ

होली खेलने से 20-30 मिनट पहले पूरे शरीर, चेहरे और गर्दन पर नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह लगा लें इसे करने से रंग त्वाचा कि गहराई  में नहीं जाता है, रंग आसानी से छूट जाता है और ड्राई स्किन भी सुरक्षित रहती है।

2-सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर धूप में होली खेल रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं यह त्वचा को टैनिंग और सनबर्न से बचाता है

3-मॉइस्चराइजर लगाए

रूखी त्वचा वालों को होली से पहले गाढ़ा मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे त्वचा की प्राकृतिक बाधा मजबूत होती है।

होली से पहले बालों की देखभाल

1-बालों में तेल लगाएँ

नारियल का तेल या बादाम के तेल से बालों की अच्छी तरह मालिश करें, इसे बालों की जड़ों तक नहीं जाता है और बाल रूखे और बेजान नहीं होते।

2-बालों को बांध कर रखें 

खुले बालों में रंग ज्यादा फंसता है इसलिए जूड़ा या चोटी बना ले।

3-स्कार्फ या टोपी पहने

अगर संभव हो तो सर ढक ले इसे बल कम खराब होंगे।

होली के दौरन ध्यान रखने वाली बातें

ज्यादा केमिकल वाले रंगो से बचे।

आंख, मुंह और नाक में रंग जाने से बचाएं।

बार-बार चेहरा रगड़ कर साफ़ न करें।

होली के बाद त्वचा की देखभाल

1-बेसन और दही का उबटन

दो चम्मच बेसन में एक छम्मच दही और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें, ले और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं फिर हल्के हाथों से धो लें इससे रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा मुलायम बनती है।

2-एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल लगाने से जलन और लालिमा कम होती है या त्वचा को ठंडक देता है और नमी बनाए रखता है।

3-दूध से सफाई 

रुई में कच्चा दूध लेकर चेहरे को हल्के हाथ से साफ करें। ये रंग हटाने में मदद करता है

होली के बाद बालों की देखभाल

1-माइल्ड शैम्पू से धोएँ

बालों को एक बार में बहुत ज्यादा शैम्पू ना करें। जरूरी हो तो दो बार हल्के शैम्पू से धोए।

2-कंडीशनर लगाएँ

बालों को मुलायम और मुलायम रखने के लिए कंडीशनर जरूर लगाएं।

3-दही और मेथी का हेयर पैक

एक कप दही में एक चम्मच मेथी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और 30 मिनट तक बालों में लगाएं फिर धो लें इसे बालों की रुखापन कम होती है और बाल चमकते हैं।

कुछ जरूरी सावधानियां

रंग हटाने के लिए स्क्रब या हॉर्स केमिकल का उपयोग ना करें।

बहुत गर्म पानी से ना नहाये

अगर त्वचा पर एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें

होली के बाद खूब पानी पिए ताकी त्वाचा हाइड्रेट रहे।

निष्कर्ष 

होली की खुशियों का त्यौहार है, लेकिन रंगों से त्वचा और बालों की सुरक्षा भी जरूरी है। अगर आप पहले से तैयारी कर लें तेल और मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें, और बालों में घरेलू उपचार और हेयर पैक अपनाएं, तो आपकी त्वचा और बाल सुरक्षित रहेंगे।
ख़ासकर रूखी त्वचा वालों को अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत होती है सही घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बिना किसी डर के होली का पूरा आनंद ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए