गुलाबी और मुलायम होठों के लिए घरेलू उपचार

 गुलाबी और मुलायम होठों के लिए घरेलू उपचार 

सुंदर और गुलाबी होंठ चेहरे की ख़ूबसूरती की और बढ़ाते हैं। लेकिन काई बार धूप, धूल, निर्जलीकरण, धुम्रपान, या सही देखभाल ना करने के कारण होंठ काले और सूखे दिखाई देने लगते हैं। बाजार में काई तरह के लिए बम और सौंदर्य उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें केमिकल भी होते हैं जो लंबे समय तक नुक्सान पहुचा सकते  हैं। ऐसे में घरेलू उपचार सबसे सुरक्षित और प्रभावी तारिका होते हैं।

घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपने होठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी, मुलायम और स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय।


1-शहद और चीनी का स्क्रब 



होठों की मृत त्वचा हटाने के लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

1 चम्मच शहद में आधा चीनी मिलाइये, धीरे धीरे अपने होठों पर 2-3 मिनट तक रगड़े, फिर गुनगुने पानी से धो ले 

फ़ायदा

• मृत स्किन हटाती है
• होंठ मुलायम बनते हैं। 
• प्राकृतिक गुलाबी रंग आने लगता है

2-गुलाब की पंखुड़ियां


Se
गुलाब होठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देने के लिए बहुत फ़ायदेमंद मन जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें :

कुछ गुलाब की पंखुडियों को दूध में 2-3 घंटे भीगो दे। फिर उन्हें पेस्ट बना ले और होठों पर लगाएँ।

फ़ायदा

• होठों का रंग निकलता है
• होंठ हाइड्रेट रहते हैं 
• मुलायम और चमकदार बनते हैं

3-नारियल का तेल 



नारियल तेल होठों की नमी बनाए रखने में बहुत मदद करता है।

कैसे उपयोग करें 

दिन में दो से तीन बार थोड़ा सा नारियल तेल होठों पर लगाएं।

फ़ायदा

• सूखे होंठ ठीक होते हैं
• होंठ मुलायम रहते हैं।
• फटने की समस्या कम होती है

4-चुकंदर का रस



चुकन्दर होठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

कैसे उपयोग करें 

चुकंदर का रस निकाल कर रात को सोने से पहले होठों पर लगाएं

फ़ायदा

• होठों का रंग गुलाबी होता है
• नेचुरल चमक आती है
•  होंठ स्वस्थ रहते हैं

5-एलोवेरा जेल



एलोवेरा त्वचा और होठों के लिए बहुत लाभकारी है।

कैसे उपयोग करें 

ताजा एलोवेरा जेल को होठों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं

फ़ायदा

• होठों की सुजन कम होती है
•  नमी बनी रहती है
•  होंठ नरम और स्वस्थ बनते हैं

6-दूध की मलाई



दूध की मलाई होठों की गहरी से पोषण देती है।

कैसे उपयोग करें 

रात में सोने से पहले थोड़ी सी मलाई होठों पर लगाकर हल्की मालिश करें।

फ़ायदा

• होंठ मुलायम होते हैं
• सूखापन दूर होता है
• प्राकृतिक चमक आती है

7-नींबू और शहद



नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग की गुण होती है जो होठों को कालापन कम करने में मदद करते हैं।

कैसे उपयोग करें 

नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाकर होठों पर 10 मिनट के लिए लगाएं।

फ़ायदा

होठों का कालापन कम होता है
त्वचा साफ होती है
गुलाबीपन बढ़ता है

8-बादाम का तेल 



बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है

कैसे उपयोग करें 

रात में सोने से पहले होठों पर बादाम का तेल लगाकर हल्की मालिश करें।

फ़ायदा

होठों का रंग साफ होता है
नमी बनी रहती हैं 
होंठ मुलायम होते हैं

होंठ की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स

1-पानी ज्यादा पिये

शरीर में पानी की कमी से होंठ सूख जाते हैं।

2-होठों को बार बार चाटने से बचे

होंठ और ज्यादा सुख जाते हैं।

3-अच्छा लिप बम प्रयोग करे

खासकर सर्दियों में।

4-धूम्रपान से बचे

इससे होंठ काले हो सकते हैं।

5-धूप से बचाव करें

बाहर जाते समय SPF वाला लिप बाम लगाएं।

निष्कर्ष 

गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं होती।नेचुरल और घरेलू उपचारों की मदद से भी आप अपने होठों को स्वस्थ मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं।शहद, गुलाब, नारियल तेल, चुकंदर और एलोवेरा 
जैसे प्राकृतिक उपाय होठों की देखभाल के लिए बहुत प्रवाही होते हैं।
यदि आप नियमित रूप से इन घरेलू उपचार का उपयोग करते हैं और साथ ही सही खान-पान और पानी का सेवन करते हैं, तो आपके प्राकृतिक रूप से गुलाबी और मुलायम बने रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मुँह के छाले घरेलू उपचार

पीरियड्स में दर्द और समस्या के घरेलू उपाय 🌸.

खांसी आने पर क्या करना चाहिए