डायरिया से राहत पाने के 10 घरेलू उपाय
परिचय
डायरिया, जिसकी आम भाषा में दस्त कहा जाता है, एक समान ने लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इसमे व्यक्तित्व को बार-बार त्याग करना पड़ता है। यह समस्या आमतौर पर दुषित भोजन, बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण, या पचन तंत्र की गंदगी के करण होती है। शरीर में डायरिया होने पर पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसकी कमजोरी और थकान महसुस होती है। इसलिए समय रहते इसका इलाज करना बहुत ज़रूरी है।
डायरिया होने के कारण
डायरिया कई कारणों से हो सकता है। सबसे आम कारण है ख़राब या बासी भोजन का सेवन। इसके अलावा गंदा पानी पीना, फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण, अधिक तला- भुना या मसाला भोजन, और पाचन तंत्र के कमजोरी भी इसके कारण हो सकते हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।
डायरिया के लक्षण
डायरिया के मुख्य लक्षण में बार-बार पतला मल आना, पेट में दर्द, उलटी, कमजोरी, बुखार और डिहाइड्रेशन शामिल है। शरीर में पानी की कमी होने से मुंह सुखना, चक्कर आना और पेशाब कम आना जैसे लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं।
घरेलू उपचार
1-ORS का सेवन
डायरिया में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। ORS का घोल शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।
2-केला खाये
केला आसान से पच जाता है और इसमे मौजुद पोटैशियम शरीर को ताकत देता है। यह दस्त को नियत्रित करने में मदद करता है।
3-दही और चावल
दही में मौजुद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को ठीक करते हैं। दही चावल का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है।
4-नारियल पानी
नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और कमजोरी दूर करता है।
5-जीरा पानी
जीरा भूनकर पानी में उबालकर पीने से पेट को आराम मिलता है और दस्त कम होते हैं।
6-अदरक की चाय
अदरक में जीवाणुरोधी गुण होती है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
7-खिचड़ी या दलिया
हल्का भोजन जैसी खिचड़ी या दलिया खाने से पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।
8-नींबू पानी
नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और डिहाइड्रेशन दूर होता है।
9-अनार का रस
अनार का रस दस्त को रोकने में मदद करता है और शरीर को ताकत देता है
10-मेथी दाना
मेथी के दाने दही के साथ लेने से दस्त में राहत मिलती है और पाचन सुधार होता है।
डायरिया में क्या खायें और क्या ना खायें
डायरिया के दौरन हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। जैसी खिचड़ी, उबले आलू, दही आदि तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन से बचना चाहिए। बहार का खाना और जंक फूड बिल्कुल ना खाएं। ज्यादा मीठे और ठंडे पेय पदार्थ से भी दूर बने रखें।
शरीर को हाइड्रेट कैसे रखें
डायरिया के दौरन शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा खतरा होती है। इसलीये दिन भर में बार-बार पानी पीते रहे। ORS, नारियल पानी, नींबू पानी, और सूप का सेवन करते रहें। इससे शरीर में पानी और जरूरी पानी का संतुलन बना रहता है।
कब डॉक्टर के पास जाएं ?
अगर दस्त दो तीन दिनों से ज्यादा समय तक बना रहता है या बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है, तो टूरंट डॉक्टर से संपर्क करें। अगर मन में खून आए, तेज बुखार हो या बार-बार उल्टी हो तो इसे नज़र अंदाज़ ना करें। बच्चों और बुजुर्गों में खास ध्यान देने की जरूरत होती है
निष्कर्ष
डायरिया एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और घरेलू उपाय से इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना हल्का भोजन करना साथ ही साफ सफाई और स्वच्छ भोजन की आदत अपनाने से समस्या से बचा जा सकता है।अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो, तो टूरंट डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सही कदम है।



Comments
Post a Comment