गर्मीयों में हीटस्ट्रोक से बचाव के आसान घरेलु उपचार
गर्मीयों में हीटस्ट्रोक से बचाव के आसान घरेलु उपचार
गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, लू और बढ़ता तपमन हमारे शरीर पर गहरा असर डालते हैं। दीनो में सबसे खतरनाक समस्या होती है हीट स्ट्रोक। यह तब होता है जब शरीर का तपमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और शरीर उपयोग नियंत्रित नहीं कर पाता। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो ये गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम इसके लक्षणों को समझें और समय रहते घरेलू उपाय अपनाकर इससे बचाव करे।
हीटस्ट्रोक क्या है?
हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है। हां आमतौर पर तेज धूप में ज्यादा देर रहने से, पानी की कमी या शरीर के अधिक गर्म होने से होता है।
हीटस्ट्रोक के लक्षण
हीट स्ट्रोक के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
• तेज बुखार जैसा महसूस होना
• सिर दर्द और चक्कर आना
• उलटी या मतली
• त्वचा का लाल और सूखी हो जाना
• दिल की धड़कन तेज़ होना
• कमजोरी या बेहोशी
यदि यह लक्षण दिखे, तो सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
हीटस्ट्रोक से बचने के घरेलू उपाय
1-पर्याप्त पानी पिए
• सुबह उठते ही पानी पिए
• बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें
2-नींबू पानी का सेवन
नींबू पानी शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।
• एक गिलास पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक चीनी मिलाकर पिएं
• यह लू से बचने में बहुत असरदार है।
3-छाछ और लस्सी का सेवन
छाछ और लस्सी शरीर को ठंडक देती है और पाचन को भी बेहतर बनाती है।
• दोपहर के समय एक गिलास छाछ जरूर पिये
• इसमें थोड़ा जीरा और नमक मिलाने से फायदा बढ़ जाता है
4-प्याज का उपयोग
प्याज लू से बचाव के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।
• कच्चा प्याज सलाद में खाएं
• बाहर जाते समय जेब में छोटा प्याज रखना भी पारंपरिक उपाय है।
5-आम पन्ना (कच्चे आम का शरबत)
आम पन्ना शरीर को ठंडा रखने और लू से बचने का एक बेहतर घरेलू उपाय है।
• कच्चे आम को उबालकर उसका उसका गुदा निकाले
• उसमें पानी, नमक, चीनी और जीरा मिलाकर पियें।
6-नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और तुरंत ऊर्जा देता है।
•दिन में एक से दो बार नारियल पानी पीना फ़ायदेमंद होता है
7- धूप में जाने से बचे
• सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तेज धूप में जाने से बचे
• अगर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या गमछा इस्तेमल करें।
8- बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मीयों में बहुत फ़ायदेमंद होता है
• यह शरीर को ठंडा रखता है
• पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
हीटस्ट्रोक होने पर क्या करें
अगर किसी को लू लग जाये तो तुरंत ये कदम उठाये:
• व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाएं
• ठंडा पानी पिलाएं
• गिले कपडे से शरीर को पूछे
• सिर पर ठंडी पट्टी रखे
• नींबू पानी या ORS दे
अगर हालत गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष
गर्मी में हीट स्ट्रोक एक गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन सावधान और घरेलू उपाय से इसे बचाया जा सकता है। पर्याप्त पानी पिए, ठंडे पेय पदारथ का सेवन करें और धूप से बचना बेहद जरूरी है. अगर हम अपने खान-पान और दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करें तो लू के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


Comments
Post a Comment